प्रेमिका पहुंची प्रेमी से मिलने, ग्रामीणों ने करा दी शादी

थाना क्षेत्र के कमतौल गांव में रात को चोरी छिपे मिलना प्रेमी युगल को भारी पड़ गया.
हरलाखी . थाना क्षेत्र के कमतौल गांव में रात को चोरी छिपे मिलना प्रेमी युगल को भारी पड़ गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सत्यम कुमार व युवती रूना कुमारी का एक ही मुहल्ले में घर है और दोनों एक दूसरे से करीब तीन वर्षों से प्रेम करते थे. मंगलवार की रात प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने चोरी छिपे उसके घर चली गई. जहां आसपास के कुछ लोगों ने देख लिया. फिर देखते ही देखते आसपास के सभी लोग जाग गए. इसके बाद प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. फिर सुबह होने पर आपसी सहमति से ग्रामीणों ने दोनों को मनोकामना महादेव मंदिर ले जाकर शादी के बंधन में बांध दिया. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों ही बालिग थे. इसलिए शादी करवा दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










