ठनका गिरने से लड़की बेहोश

तूफान में वासुदेव राम के घर के निकट तार के पेड़ पर ठनका गिरने से पेड़ टूटकर एस्बेस्टस के घर पर गिर गया.
बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के नाहस रूपौली उत्तरी पंचायत के मुरलियाचक मुनिटोल में गुरुवार की देर रात आयी तूफान में वासुदेव राम के घर के निकट तार के पेड़ पर ठनका गिरने से पेड़ टूटकर एस्बेस्टस के घर पर गिर गया. घर में सोई वासुदेव राम की नतनी प्रीति कुमारी उम्र 15 वर्ष बेहोश हो गई. परिजन से उसे बेनीपट्टी अस्पताल में भर्ती कराया. प्रीति कुमारी बेहोश अवस्था में ही है. पीड़ित वासुदेव राम को रहने के लिए घर भी नहीं है. मुखिया बशिष्ठ नारायण झा, सरपंच रहमत आलम, वार्ड सदस्य राम अवतार राम ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य चलाते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. सरकार से घर दिलवाने एवं सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. सीओ रितेश कुमार ने कर्मी को घटना की जांच कर रिपोर्ट जमा करने को कहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




