सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेनीपट्टी में विशेष कार्यक्रम, विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं

Updated:
विज्ञापन
फोटो :- बेनीपट्टी प्रखंड में कार्यक्रम में भाग लेते एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

बेनीपट्टी प्रखंड में कार्यक्रम में भाग लेते एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ व अन्य

बिहार सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बेनीपट्टी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों के साथ साझा किया गया.

विज्ञापन

Benipatti News: बिहार सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम् सभागार सहित प्रखंड की सभी पंचायत मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के साथ साझा की.

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा फोकस

मेघदूतम् सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है.

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) शारंग पाणि पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, राशन वितरण, पेंशन योजनाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पारदर्शी सुशासन व्यवस्था के कारण पात्र लाभुकों तक बिना बिचौलियों के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है.

पंचायत स्तर पर भी हुए जागरूकता कार्यक्रम

प्रखंड की सभी पंचायत मुख्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें ग्रामीणों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं, नल-जल योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर दिया जोर

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रबुद्धजनों ने सरकार की कार्यशैली तथा दूरदराज के गांवों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने सुशासन और विकास की गति को निरंतर बनाए रखने का संकल्प भी लिया.

इस अवसर पर एसडीपीओ अमित कुमार, बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ अभिषेक आनंद, जीविका बीपीएम प्रणावतोष मिश्र, आरडीओ अकरम नजफी, नवल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Dhananjay Kumar Dhir

लेखक के बारे में

By Dhananjay Kumar Dhir

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन