सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे, विकास कार्यों की उपलब्धियां प्रदर्शित, उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुरस्कृत विभिन्न विभाग के कर्मी कार्यक्र का उद्घाटन करते डीडीसी सुमन कुमार साह व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

नगर भवन में आयोजित 'सेवा, संकल्प, समर्पण 100 दिन' कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित करते अधिकारी.

बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण 100 दिन' कार्यक्रम के तहत मधुबनी में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया और भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि के वासगीत पर्चे वितरित किए गए.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण 100 दिन' कार्यक्रम के तहत शनिवार को मधुबनी के नगर भवन में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी भूमि के बंदोबस्ती (वासगीत) पर्चों का वितरण भी किया गया.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता (एडीएम) मुकेश रंजन झा एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान पटना में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. साथ ही जिले में पिछले 100 दिनों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को पीपीटी एवं वृत्तचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.

विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज, कृषि, उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई. योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी साझा किया गया. स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार और मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक प्रस्तुति दी.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी हुए सम्मानित

इस अवसर पर स्वच्छता, मादक पदार्थों की बरामदगी, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अग्निशमन, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में उत्पाद अधीक्षक कार्यालय के एमटीएस प्रकाश कुमार साफी, स्वच्छता कर्मी रंजू देवी एवं ब्रह्मदेव राय, सिपाही मंजू कुमारी, आशा कार्यकर्ता रीना देवी, फायरमैन गुड्डू कुमार, आपदा मित्र ललन कुमार मंडल एवं वीरेंद्र महतो, गंगा मित्र अर्जुन कुमार तथा गृहरक्षक ब्रह्मदेव यादव शामिल रहे.

भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

कार्यक्रम के दौरान रहिका एवं कलुआही अंचल के भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि के बंदोबस्ती (वासगीत) पर्चों का वितरण किया गया. सभी अतिथियों का पाग-दोपट्टा से सम्मान किया गया. कार्यक्रम में नगर आयुक्त उमेश भारती, अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन