तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

मलमल गांव निवासी बैजनाथ सहनी की चार वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत रविवार को तालाब में डूबने से हो गई.
कलुआही. मलमल गांव निवासी बैजनाथ सहनी की चार वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत रविवार को तालाब में डूबने से हो गई. रविवार की देर शाम घर के निकट ही तालाब में तैरता शव मिला था. शव मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. मृत बच्ची के पिता बैजनाथ सहनी ने बताया कि मेरी छोटी पुत्री सोनी कुमारी रविवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी. अचानक वो गायब हो गई. शाम तक जब नहीं मिली तब हम लोगों ने पूरे गांव मुहल्ले में खोजबीन किया. लेकिन कहीं नहीं मिली. इसके बाद शाम सात बजे मेरे घर के ठीक सामने पिपरा पोखरा है, उसमें खोजबीन शुरू किया इसी बीच मेरी पुत्री सोनी कुमारी का शव तालाब में तैरता हुआ मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सुचना पर पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




