Madhubani News : पटाखे की चिंगारी से चार दुकानें जली, लाखों की संपत्ति नष्ट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खुटौना बाजार स्थित गांधी चौक पर शुक्रवार की रात बारातियों की ओर से पटाखे फोड़े जाने से तीन जेनरल स्टोर्स की दुकानें व एक होटल में आग लग गई.

विज्ञापन

खुटौना. खुटौना बाजार स्थित गांधी चौक पर शुक्रवार की रात बारातियों की ओर से पटाखे फोड़े जाने से तीन जेनरल स्टोर्स की दुकानें व एक होटल में आग लग गई. जिससे लाखों रुपये की क्षति बतायी जा रही है. खुटौना के बगल के एक गांव से बारात आई थी, जो बाजार के राम-जानकी विवाह भवन में विवाह का आयोजन किया गया था. बारात जब बाजार घूमने के लिए निकली तो गांधी चौक के बीच चौराहे पर जमकर पटाखे छोड़े. तेज आवाज व ज्यादा रोशनी वाले पटाखे छोड़े जा रहे थे. बाजार की सभी दुकानें बंद थी. अचानक पटाखे से निकली चिंगारी से एक जेनरल स्टोर्स की दुकान में आग लग गयी. इसके बाद वहां अफरा – तफरी मचते ही सभी बाराती वहां से भाग गये. विवाह स्थल पर एक भी बाराती नहीं पहुंची. किसी तरह शादी की रस्म पूरी हुई. वहीं, जेनरल स्टोर्स की दुकान में लगी की लपटे इतनी तेज थी कि बगल की दूसरी दुकान में भी आग लग गयी. बगल में मुकेश मिश्र के होटल में गैस सिलेंडर रखा था. जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला. जिससे बड़ी अनहोनी टल गयी. देखते ही देखते मुकेश मिश्र, सुरेद्र कारक, बिट्टू कारक व लालाबाबू साहु की दुकानें जलकर राख हो गयी. एक भी दुकानदार सामान को नहीं बचा पाए. आग की लपटें इतनी तेज थी कि सभी दुकानें धू – धूकर जलती रहे. अगल – बगल के लोग अपने – अपने छतों से पानी फेंकते देखे गये, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. अत्यधिक गर्मी के कारण लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. फुलपरास के अग्नि शामक को भी खबर किया गया. लेकिन गाड़ी डेढ़ घंटे बिलंब से पहुंची. तब तक सभी दुकानें जलकर राख हो चुकी थी. थानाध्यक्ष नितीश कुमार पुलिस बल के साथ छोटी अग्नि शामक की गाड़ी को लेकर पहुंचे. फिर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन वह भी नाकाम साबित हुए. लोग खड़े होकर नजारा देखते रहे. घटना के समय अचानक बिजली गुल हो गयी. रविवार की सुबह राज्य के पूर्व मंत्री लक्ष्मेशवर राय घटनास्थल पर पहुंचकर सभी व्यापारियों को सांत्वना दी. उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. सीओ विजय प्रकाश भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन