ePaper

Madhubani News : लोहिया की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने की पदयात्रा

Updated at : 23 Mar 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : लोहिया की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने की पदयात्रा

लोहिया जयंती के अवसर पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने लोहिया चौक स्थित डाॅ. राममनोहर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

विज्ञापन

फुलपरास. लोहिया जयंती के अवसर पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने लोहिया चौक स्थित डाॅ. राममनोहर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद लोहिया चौक से एक किलोमीटर दूर लोहिया आश्रम तक पदयात्रा में र्व केंद्रीय मंत्री के साथ सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सीताराम यादव, प्रोफेसर एसपी मंडल, प्रो. रामबली चंद्रवंशी, अशफाक रहमान, पूर्व विधायक रामकुमार यादव, समाजवादी नेता तृप्ति नारायण कामत, डाॅ. विश्वनाथ कुशवाहा, विद्यानंद राम, शिक्षक संघ के नेता सूर्य नारायण यादव, कपलेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, सुरेश चंद्र चौधरी, जगदीश कामत, रामप्रीत मंडल, मसूद आलम, लोहिया बिग्रेड के आलोक कुमार, राजेश सिंह, डाॅ. अमन कुमार, कारी यादव, आजाद गुप्ता ने भाग लिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 3 माह के अंदर ही वर्ष 1977 में फुलपरास विधानसभा की सदस्यता से समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के लिए त्याग पत्र दे दिए थे. उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यक्रमों को बिहार में मजबूती से लागू करने के उद्देश्य को फलीभूत करने हेतु जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि बनाने में मुझे बलिदान देना पड़ेगा था. उन्होंने कहा कि इस धरती के गौरवशाली व अतीत इतिहास को कोई बाहर से आकर ना बदल सकता है न मिटा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन