Madhubani News : गरीबों के मसीहा थे पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर : आजाद गांधी

Published at :29 Jan 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : गरीबों के मसीहा थे पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर : आजाद गांधी

राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. जिसके मुख्य अतिथि नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी एवं विशिष्ट अतिथि नगर विधायक समीर कुमार महासेठ थे. उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जिसकी अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी से अतिपिछड़ा मधुबनी सीट से नाई समाज को लोगों को टिकट दिलाने की मांग की. साथ ही जिला मुख्यालय के आरके कॉलेज गेट पर जननायक कर्पूरी ठाकुर तोरणद्वार एवं कर्पूरी भवन का सभागार अविलंब बनाने की मांग की. कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे. उनका अनुकरण करना चाहिए. वहीं नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों को हक दिलाने के लिए आजीवन आवाज उठाते रहे. हमलोग उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. कार्यक्रम में प्रो. इश्तियाक अहमद, मनोज कुमार चौधरी, नंदलाल ठाकुर, शंकर ठाकुर, पंकज ठाकुर, किशन देव ठाकुर, मनोज ठाकुर, गौरी शंकर ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, दिलीप ठाकुर, उत्तम ठाकुर, किशोर ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन