Madhubani News : बढ़ने लगा कुहासे का प्रकोप, आवागमन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बढ़ने लगा कुहासे का प्रकोप, आवागमन में परेशानी

क्षेत्र में ठंड व कुहासे का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है. बुधवार की सुबह अधिकांश इलाके में घना कुहांसा छाया रहा.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. क्षेत्र में ठंड व कुहासे का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है. बुधवार की सुबह अधिकांश इलाके में घना कुहांसा छाया रहा. सुबह करीब साढ़े 8 बजे तक कुहासे का आलम यह रहा कि वाहनों के परिचालन में चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घने कुहासे के कारण दृष्टि दूरी बेहद कम रही. सुबह के 7 बजे की स्थिति कुछ ऐसी थी कि दूर की वस्तु दिखना तो दूर 50 से 60 फुट की दूरी पर भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था. साथ में कुहासे की बूंद बाइक चालकों के कपड़े भिंगोते नजर आया. वहीं कई वाहन एहतियातन तौर पर बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते देखा गया. कुहासे और ठंड के कारण सुबह में सड़कों पर लोगों का आवागमन और वाहनों का परिचालन भी नगण्य रहा. बच्चे व बुजुर्गों के अलावे अन्य लोग भी धूप निकलने के प्रतीक्षा में काफी देर तक अपने घरों में दुबके रहे. हालांकि साढ़े 8 बजे के बाद धूप निकली तो लोग अपने-अपने घर से बाहर निकले. लोगों ने बताया कि सुबह और शाम में कुहासे व कनकनी बढ़ने लगी है. कई बच्चे सर्दी और जुकाम का शिकार हो रहे हैं. पीएचसी प्रभारी डॉ पीएन झा ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह देते हुए यात्रा के दौरान गर्म कपड़े अवश्य साथ रखने की सलाह दी. उन्होंने ठंड के कारण पीएचसी में आने वाले मरीजों में अधिकतर सर्दी और जुकाम से ग्रसित मरीजों की संख्या होने की भी बात भी कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन