तालाब से मछली चोरी में प्राथमिकी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आशीष कुमार ने तालाब से मछली चोरी के आरोप में बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
बासोपट्टी . भाजपा विधायक के पुत्र आशीष कुमार ने तालाब से मछली चोरी के आरोप में बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के भनपट्टी टोला स्थित तालाब करीब पांच कट्ठा का है. बीती रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तालाब से मछली चोरी कर ली गयी. तालाब में सुरक्षा की दृष्टि से बांस बल्ला लगा था जिसको निकाल कर लगभग ढाई से तीन क्विंटल मछली चोरी कर ली गयी है. इसका अनुमानित मूल्य करीब साठ हजार है. आशीष कुमार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










