Madhubani News : राजेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह : विजय

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व जिप सदस्य सह जिला कांग्रेस महासचिव विजय कुमार झा भोला ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

मधुबनी. औरंगाबाद के कुटंबा से विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व जिप सदस्य सह जिला कांग्रेस महासचिव विजय कुमार झा भोला ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. श्री झा ने राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का राजनीतिक कद और अनुभव से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी. इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं में नयी उर्जा का संचार हुआ है. कार्यकर्ता उत्साहित हैं. कार्यकर्ताओं का यह उत्साह आने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधी पर भारी पड़ेगा. साथ ही इसका चुनाव परिणाम पर भी सकारात्मक असर दिखेगा. महासचिव विजय कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी होने के साथ ही हर धर्म, हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. जहां पर हर कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन