Madhubani News : छह घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित, उपभोक्ता रहे परेशान

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिस दिन गर्मी अधिक रहती है उसी दिन बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिस दिन गर्मी अधिक रहती है उसी दिन बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है. शुक्रवार को सड़क किनारे लगे बिजली पोल को हटाने के लिए सुबह 10 बजे से तीन बजे तक तीन फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस कारण मंगरौनी फीडर, ओल्ड फीडर व न्यू फीडर में बिजली को बंद कर दी गयी, लेकिन अचानक सुबह 11 बजे दिन में रामनगर ग्रिड से मधुबनी पावर ग्रिड की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी. अचानक बिजली गुल होने के कारण सभी छह फीडर में आपूर्ति बंद हो गयी. विभाग के सहायक अभियंता सुधांशु कुमार ने कहा कि भच्छी में 33 हजार लाइन में तीन जगह पर इंश्यूलेटर पंचर होने के कारण शहर के सभी फीडर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी. पंडौल पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति चालू करने के बाद शहर में तीन बजे से लाइन चालू किया गया. सड़क निर्माण के लिए थाना चौक से हनुमान मंदिर स्टेशन तक सड़क किनारे लगे बिजली पोल को शिफ्ट कर दूसरे जगह लगाए जाने के कारण तीन फीडर की लाइन बाधित रही. गर्मी के समय में लगातार इतनी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन