Madhubani News : शहर में बिजली विभाग ने शुरू किया मेंटेनेंस का काम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : शहर में बिजली विभाग ने शुरू किया मेंटेनेंस का काम

बिजली विभाग गर्मी खत्म होते ही शहर में मेंटेनेंस करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिजली विभाग गर्मी खत्म होते ही शहर में मेंटेनेंस करना शुरू कर दिया है. कनीय अभियंता अनिल कुसुम ने कहा है कि शहर में लगे लगभग 370 ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस किया जा रहा है. इसमें लोड के निरीक्षण के बाद फ्यूज, बसवार, ऑयल, कंडक्टर व अर्थिंग सहित 440 वोल्ट सर्विस तार दुरुस्त करने के लिए मिस्त्री को लगाया गया है. कनीय अभियंता ने कहा कि गर्मी के समय में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर में ऑयल की कमी हो जाती है. खासकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में ऑयल की खपत अधिक होने के कारण क्वाइल खराब होने की संभावना रहती है. शहर में अभी तक दो सौ से अधिक ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गयी है. शेष की मरम्मत भी तेजी से की जा रही है. कनीय अभियंता ने कहा कि मुख्यालय में 440 सर्विस तार को भी बदला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन