Madhubani : डॉ. अर्चना बनीं महिला कॉलेज की प्रधानाचार्य
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 31 Jul 2025 5:06 PM
जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार पदभार डॉ. अर्चना कुमारी को सौंप दिया.
मधुबनी . जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार पदभार डॉ. अर्चना कुमारी को सौंप दिया. डॉ. अनिल कुमार चौधरी को आरएन कॉलेज पंडौल में प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करना है. पदभार सौंपते हुए डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में शिक्षकों और कर्मियों से मिले सहयोग और स्नेह से अभिभूत हूं. डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा कि वे पहले भी इस दायित्व का निर्वहन कर चुकी है. महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. छात्राओं की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर सिंडिकेट सदस्य डॉ. अमर कुमार, डॉ. विनय कुमार दास, डॉ. अन्नापूर्णा कुमारी, डॉ. अरिंदम कुमार, डॉ. राखी कुमारी, डॉ. पूजा कुमारी गुप्ता, डॉ. शिव कुमार पासवान, डॉ. मधु कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी , डॉ. हीरा लाल शर्मा, डॉ. अरुण कुमार मंडल, श्याम नारायण महासेठ, उत्कर्ष अंकित, विकास कुमार सिंह , रीता कुमारी, सुबोध चौधरी भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










