Madhubani News : डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर की अभियान की शुरुआत

Published at :04 Mar 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर की अभियान की शुरुआत

सदर अस्पताल परिसर में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बच्चों को दवा खिलाकर की.

विज्ञापन

मधुबनी.

बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने व रक्त की कमी की को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान की शुरुआत मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बच्चों को दवा खिलाकर की. मौके पर डीएम कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य जिले में 4 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 7 मार्च को छूटे हुए बच्चों को मॉप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जाएगी. कार्यक्रम के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के 27 लाख 52 हजार 936 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी तथा निजी विद्यालयों में पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के अभियान के तहत आंगनबाड़ी जाने वाले लक्षित 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों व स्कूल जाने वाले 6 वर्ष 19 वर्ष तक के बच्चों को आशा कार्यकर्ता द्वारा गृह भ्रमण कर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी.

जिले के 27 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष तक के जिले के 27 लाख 56 हजार 936 बच्चों को दवा खिलाई जाएगी. इसमें 1 से 5 वर्ष तक के 6 लाख 81, हजार 716 बच्चे तथा 6 से 19 वर्ष के 20 लाख 75 हजार 220 बच्चों को दवा खिलाई जाएगी. कार्यक्रम अंतर्गत 3 हजार 410 सरकारी विद्यालय, 378 निजी विद्यालय तथा 3858 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी. इसके लिए सरकार की ओर से 27 लाख 56 हजार 936 टैबलेट आवंटित किया गया है.

दवा सेवन कराते समय सावधानी जरूरी

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस. के विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को दवा खिलाते समय कुछ सावधानी भी बरतनी होगी. किसी बच्चों की कोई गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा हो और वह नियमित रूप से दवा खा रहा है, कोई भी बच्चा सर्दी-खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ से बीमार है तो उसे यह दवा नहीं खिलाई जाएगी. 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली को चूरा बनाकर पानी के साथ, 2 से 3 साल तक के बच्चों को एक पूरा गोली का चूरा बनाकर पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर खाना है दवा खिलाते समय यह ध्यान रखा जाये कि बच्चे दवा को चबाकर खाएं. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, डीएमओ डॉ. डीएस सिंह, एनसीडीओ डॉ. एन झा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एस के विश्वकर्मा, डॉ. कुणाल कौशल, डीसीएम नवीन दास, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, यूनिसेफ एसएमसी प्रमोद कुमार झा, पिरामल के डीपीओ धीरज सिंह सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन