Madhubani News : डीआइजी ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

डीआइजी स्वपना गौतम मिश्राम शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची.
मधुबनी. दरभंगा परिक्षेत्र की डीआइजी स्वपना गौतम मिश्राम शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची. जहां समाहरणालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय के समीप बने पुलिस विभाग के क्राइम सेक्शन, पेंशन सेक्शन सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर निर्देश दिया. इसके बाद डीआइजी ने एसपी, जिले के सभी एसडीपीओ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. डीआइजी ने जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने थानों में उपलब्ध संसाधनों और पुलिस की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति अभियान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही डायल 112 पुलिस को सूचना पर 15 मिनट के अन्दर घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देश दी. इस दौरान बैठक में एसपी योगेन्द्र कुमार, एसडीपीओ सदर वन राजीव कुमार, यातायात डीएसपी सुजीत कुमार सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




