Madhubani News : जिले में बढ़ रही है डायबिटीज व हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बदल रहे खान-पान, अनियंत्रित जीवनशैली और तनाव के कारण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी

. बदल रहे खान-पान, अनियंत्रित जीवनशैली और तनाव के कारण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. जिले में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 (2019-20) के आंकड़े के अनुसार जिले में 7.4 प्रतिशत महिलाएं व 9.3 प्रतिशत पुरुषों के रक्त शर्करा का उच्च स्तर 141- 160 एमजी डीएल के बीच में है. 4.9 प्रतिशत महिलाएं व 9.5 प्रतिशत पुरुषों के रक्त शर्करा का स्तर 160 एमजी डीएल से अधिक है. वहीं जिले में 19.5 प्रतिशत महिलाएं व 20 प्रतिशत पुरुषों के रक्त शर्करा का स्तर 140 एमजी डीएल से अधिक है. वे लोग शर्करा को नियंत्रित करने के लिए दवा का सेवन करते हैं. जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 4 लाख 55 हजार 371 लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग की गयी. इसमें 2 लाख 23 हजार 23 पुरुष व 2 लाख 32 हजार 348 महिलाएं शामिल थी. इसमें 2 लाख 2 लाख 22 हजार डायबिटीज व 2 लाख 16 हजार हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीज हैं.

डायबिटीज में पुरुषों व हायपरटेंशन में महिलाओं की संख्या अधिक

एनसीडीओ डॉ. एसएन झा ने कहा है कि सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में एनसीडी क्लीनिक में इलाज कराने वाले डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है. पहले ऐसे लोगों का डाटा एकत्र नहीं किया जाता था. लेकिन अब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है. पहले बुजुर्ग इन दोनों बीमारियों से पीड़ित होते थे, लेकिन अब युवा भी इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं. एनसीडी सेल की ओर से क्षेत्रिय स्तर भी सर्वे किया जा रहा है. एनसीडी सेल के आंकड़े के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2 लाख 22 हजार मरीज डायबिटीज से पीड़ित थे. इसमें एक लाख 12 हजार 348 पुरुष व एक लाख 10 हजार 108 महिलाएं शामिल हैं. वहीं हाइपरटेंशन से 2 लाख 16 हजार 322 मरीज पीड़ित हैं. इसमें एक लाख 5 हजार पुरुष व 111 हजार 322 महिलाएं शामिल हैं.

गलत जीवनशैली से बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

एनसीडीओ डॉ. एस एन झा ने कहा कि डायबिटीज एवं हायपर टेंशन बीमारी की मुख्य वजह हमारी गलत आदतें हैं. जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता है तब व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या हो जाती है. इसके मुख्य कारण इंसुलिन की कमी, परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज होना, बढ़ती उम्र, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, एक्सरसाइज नहीं करना, हार्मोन का असंतुलन, हाई ब्लड प्रेशर और खानपान की गलत आदतें है. वहीं ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण धूम्रपान, मोटापा, कम या ज्यादा शारीरिक गतिविधि, नमक और शराब का अधिक सेवन, तनाव, आनुवांशिकी जैसी चिकित्सीय स्थिति और किडनी की पुरानी बीमारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन