Madhubani News : कमला नदी में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कमला नदी में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

चतरा, चतरा बेलदरही, सुक्की साइफन कमला नदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त नदी में डुबकी लगायी.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र की चतरा, चतरा बेलदरही, सुक्की साइफन कमला नदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त नदी में डुबकी लगाया. कमला नदी में डुबकी लगाने के बाद घाट पर स्थापित भगवान की पूजा अर्चना की. वही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कमला नदी घाट पर भव्य मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में श्रद्धालु भक्त तेजपत्ता, धूप का सरर की खरीदारी की. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ कमला नदी साइफन पुल पर गश्ती लगा रहे. उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मौके पर मेला कमिटी के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन