Madhubani News : मधेपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर मधेपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है.

विज्ञापन

मधेपुर. सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर मधेपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है. पत्र में परिवहन मंत्री ने कहा है कि मधेपुर बाजार सौ वर्षों से से भी ज्यादा समय से बाजार क्षेत्र रहा है. बाजार का क्षेत्र चारों दिशा में काफी फैल गया है. मधेपुर के रकबा का 75 प्रतिशत से भी अधिक भाग गैर कृषि कार्य का वाणिज्यिक एवं आवासीय क्षेत्र है. बाजार की आबादी 60 हजार से भी अधिक है. बाजार में विभिन्न बैंक की कई शाखा, पोस्ट ऑफिस, अंगीभूत महाविद्यालय, उच्च विद्यालय है. भारतमला प्रोजेक्ट के तहत उग्रतारा स्थान एन एच 527 ए निर्माणाधीन है. जिसमें भेजा से सुपौल जिला के बकौर तक 11 किलोमीटर निर्माणाधीन है. यह सड़क मधेपुर से गुजरती है. कोशी दोनों तटबंध के बीच के सैकड़ों गांव के अलावे आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को विभिन्न वस्तु के क्रय विक्रय के लिए इस बाजार पर निर्भर है. नगर पंचायत नहीं रहने के कारण यहां की आबादी स्वच्छता, जल निकासी, व्यवस्था स्वरूप बसावट आदि सुविधा से वंचित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन