Madhubani News : मोंथा चक्रवात से बढ़ी ठंड, हुई बूंदाबांदी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 9:21 PM

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर मधुबनी में भी दिखा.

विज्ञापन

मधुबनी. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर मधुबनी में भी दिखा. बीते बुधवार की शाम से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हो गई. जिससे ठंड बढ़ गयी, बाजार में सन्नाटा पसर गया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जतायी है.

बीते बुधवार की शाम करीब छह बजे से हल्की बूंदाबांदी हुई व देर रात हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट आयी है. तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोंथा के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसमें मधुबनी जिला भी शामिल है. अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. शाम से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को काफी ठंड महसूस करायी, हालांकि पिछले लगभग एक पखवाड़े से तेज धूप और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली है. खराब मौसम के कारण किसानों में चिंता बढ़ गई है. किसानों ने बताया कि धान की फसल अब पकने की ओर है और यह बारिश व हवा पक रही फसलों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि किसान कार्तिक माह में गोभी और लहसुन जैसी फसलों की बुआई करते हैं. मौजूदा बारिश और तेज हवाओं से इन पौधों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

मोंथा चक्रवात :

भयंकर चक्रवाती तूफान” की श्रेणी में आती है, जो पेड़ों को उखाड़ सकती है, बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित कर सकती है और निचले इलाकों में बाढ़ ला सकती है. आइएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसे मौसम में बदलाव के शुरुआती संकेत बताया जा रहा है. जिला में दूसरे दिन गुरुवार को बादल छाया रहा और ठंडी हवाएं चली. बुधवार को दोपहर में शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी गुरुवार को भी जारी रहा. जिले में 31 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान मोंथा के असर दिखने की संभावना व्यक्त की गयी है. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मोंथा के असर से मौसम बिगड़ गया है. मौसम विभाग ने जिलों में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है. शुक्रवार तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल से सटे बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी है. मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक जिला में आंधी और बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 10-12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन