madhubani news देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

मधेपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनाथ कुट्टी मंदिर के पास पुलिस ने एक देसी कट्टे और दो कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.
झंझारपुर/मधेपुर. मधेपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनाथ कुट्टी मंदिर के पास पुलिस ने एक देसी कट्टे और दो कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामविलास सदाय के रूप में की गयी है. वह फटकी कुट्टी गांव निवासी है. विदित हो कि मधेपुर थाने की पुलिस को बीते मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मीनाथ कुट्टी मंदिर के पास लगे मेले में एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से देसी कट्टा लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने गश्ती दल को मामले की जानकारी उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. पुलिस वहां हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद हुआ. गश्ती पुलिस टीम ने बरामद देसी कट्टा व कारतूस जब्त कर गिरफ्तार आरोपित को के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










