Madhubani News : सीपीआइ व सीपीएम कार्यकर्ता 20 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

Published at :02 Mar 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : सीपीआइ व सीपीएम कार्यकर्ता 20 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को सीपीआइ व सीपीएम के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

कलुआही. हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को सीपीआइ व सीपीएम के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता सीपीएम लोकल कमिटी के सचिव अशोक झा ने की. मौके पर सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लोक कल्याणकारी योजनाओं में काम नहीं हो रहा है. जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, राशन कार्ड बनाने में अवैध राशि की मांग की जाती है. बंद पड़े सभी उद्योग को चालू करने, बिहार में नये कारखाना लगाने, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग कर 20 मार्च को प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं, राज श्री किरण ने कहा कि गरीब लोगों को एक किलो अनाज काटा जा रहा है. बैठक को राम चंद्र यादव, फूल देव यादव, मो. चन्नू , मनीष कुमार, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, राम अवतार दास, जगरुप राम, माला देवी, अनीष कुमार, सुमन कुमार, दिलीप झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन