Madhubani News : बिहार के सह महामंत्री मनोनीत होने पर दी बधाई

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कवि मंच के ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी कर्मठता, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और ईमानदारी को देखते हुए दी गयी है.

विज्ञापन

बिस्फी. विद्यापति कवि मंच बिस्फी के वरिष्ठ कवि बिस्फी निवासी व राष्ट्रीय कवि संगम मधुबनी के महामंत्री डॉ. राज कुमार भारती को बिहार प्रांत सह महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मंच के अध्यक्ष डॉ. जय नारायण गिरी, शिव शंकर राय, सुभाष चंद्र झा, सतीश प्रसाद मेहता, विद्यापति प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव सहित कई लोगों ने बधाई दी. कवि मंच के ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी कर्मठता, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और ईमानदारी को देखते हुए दी गयी है. इस घोषणा के बाद प्रखंड के कवियों और साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर है. बधाई देने वालों में राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल, प्रमुख रीता कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सतीश प्रसाद मेहता, सरपंच संघ के अध्यक्ष मो. रहमत आलम, माकपा के जिला मंत्री मनोज कुमार यादव सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन