Madhubani News : आवारा पशुओं पर लिखा गया परिवहन कोड चर्चा का विषय

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : आवारा पशुओं पर लिखा गया परिवहन कोड चर्चा का विषय

शहर में इन दिनों आवारा पशुओं पर परिवहन विभाग का कोड लिखा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

मधुबनी.

शहर में इन दिनों आवारा पशुओं पर परिवहन विभाग का कोड लिखा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. शहर के कई चौक-चौराहों पर घूम रहे आवारा पशुओं के शरीर पर बीआर 32 कोड लिखा देखा गया है. बता दें कि यह जिला के परिवहन कोड है. शहर में अवारा गायों की समस्या लंबे समय से सिरदर्द बनी हुई है . चौक-चौराहों पर झुंड के झुंड गायों का जमावड़ा लगने से न केवल यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है, बल्कि राहगीरों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है . कई बार गायों के बीच झगड़ा या सड़क पर अचानक आ जाने से दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है. इसी समस्या को लेकर किसी ने अनोखा तरीका अपनाया. उसने गायों के शरीर पर सफेद रंग से बीआर 32 कोड लिख दिया. जो कि मधुबनी जिले का परिवहन कोड है. वहीं कुछ लोगों का तर्क है कि आवारा पशुओं के झुंड में अपने मवेशी की पहचान के लिये मवेशी पालक ने इस प्रकार की पहल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन