Madhubani News : संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार के उद्देश्य से मध्य विद्यालय परसौनी, मध्य विद्यालय हीरोपट्टी जगवन सहित कई विद्यालयों में शनिवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार के उद्देश्य से मध्य विद्यालय परसौनी, मध्य विद्यालय हीरोपट्टी जगवन सहित कई विद्यालयों में शनिवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों में खेल प्रतिभा निखारने के लिए मार्शल प्रतियोगिता कराई जा रही है. विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा, अशोक साफी ने बताया कि यह प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से विद्यालय स्तर पर हो रही है. इसमें विद्यालय प्रधान, शारीरिक शिक्षक जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. प्रतियोगिता में अंडर 14, और अंडर 16 वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच हो रही है. वही पूजा कुमारी, काजल कुमारी, सुमन कुमारी, दीवानी कुमारी, अमित सहित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया. बीइओ विमला कुमारी व महेश पासवान ने प्रतियोगिता का प्रारंभ करते हुए बताया कि एथलेटिक्स, लंबी कूद एवं दौड़, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल खेल शामिल है. विद्यालय स्तर पर चयनित खिलाड़ी संकुल स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर भाग लेंगे. अवसर पर विद्यानंद सिंह, प्रदीप रंजन झा, कन्हैया कुमार, नितेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार झा, उमेश कुमार, पंकज कुमार, पवन सिंह, पूंकेश कुमार राम, राकेश कुमार, सकल देव मंडल, विकास कुमार, सरोज कुमार, ममता कुमारी साधना कुमारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन