ePaper

Madhubani News : भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर मनाया छठ पूजा

Updated at : 28 Oct 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर मनाया छठ पूजा

नगर पंचायत के पुरवारी टोल स्थित वार्ड 9 में मुखिया जी पोखरा पर छठ पूजा सेवा समिति की ओर से भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास से छठ पूजा की गयी.

विज्ञापन

फुलपरास

. नगर पंचायत के पुरवारी टोल स्थित वार्ड 9 में मुखिया जी पोखरा पर छठ पूजा सेवा समिति की ओर से भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास से छठ पूजा की गयी. छठ पूजन के लिए मुखियाजी पोखरा पर आस्था का केंद्र बना रहा. व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे थे. पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार यादव,राजानंद यादव, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, यशवंत कुमार, रोहित यादव, संतोष कुमार, रंजय भारती, गणेश कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य स्थानीय युवकों ने ग्रामीणों के सहयोग से छठ पर्व मनाया गया.

राजनगर.

लोक आस्था का महापर्व छठ इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास से हुआ. चार दिवसीय इस छठ पर्व अनुष्ठान में व्रती द्वारा 36 घंटा के निर्जला उपवास के दौरान सांय कालीन एवं प्रातः कालीन सूर्य देवता को अर्घ दिया. व्रती के अलावे अन्य लोगों ने भी अपने अपने मन्नते के अनुसार इस पर्व में शामिल हुए. कुछ लोग अर्घ के दौरान नारियल, पान सुपारी के साथ जल में खड़ा रहकर अनुष्ठान किया. तो कुछ लोग घर से लेकर छठ घाट तक दंड प्रणाम करते हुए घाट पर पहुंच कर अनुष्ठान में शामिल हुए.

फुलपरास

. नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार की सुबह उदयमान भगवान भास्कर के अर्घ देने के साथ ही संपन्न हो गया. इस महापर्व के लिए लोगों में काफी उत्साह देखी गई. सोमवार को अस्ताचल सूर्य को अर्घ देने व मंगलवार के सुबह भगवान भास्कर को अर्घ देते हुए छठ महापर्व समाप्त हुआ. कई घाटों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी सहित पुलिस बल एसडीआरएफ की टीम मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी. अनुमंडल मुख्यालय के थाना के पीछे तिवारी पोखरा, ब्रह्मास्थान पोखरा, ब्राह्मण टोल पोखरा, बुढ़वा पोखरा, मुखिया जी पोखरा, मल्लाह टोल पोखरा, हाई स्कूल पोखरा, दुर्गा मंदिर परिसर पोखरा आदि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न घाट पर आस्था से जुड़े इस पर्व की साफ सफाई सहित कई तरह की व्यवस्था मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह व सभी वार्ड पार्षद के देखरेख किया गया. नगर पंचायत क्षेत्र के बलुआही टोल के भूतही बलान नदी घाट पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने सपरिवार के साथ छठ पर्व मनाया. तिवारी पोखरा में अभिनेता सोनू राज ने अपने सपरिवार छठ महापर्व मनाया. छठ महापर्व के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, अंचल अधिकारी अजय चौधरी, एसएसबी

बेनीपट्टी.

प्रखंड क्षेत्र में सूर्योपासना व लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही संपन्न हो गया. प्रत्येक गांव में बनाये गये घाट से वातावरण दिव्य बना रहा. बेनीपट्टी, बेहटा, गांधी चौक, उच्चैठ, जगत, बनकट्टा, पाली, सोइली, करहारा, समदा, बसैठ, चानपुरा, शिवनगर, शाहपुर, विशनपुर, संसार पोखर, सरिसब, हनुमान चौक, देपुरा, धकजरी, परकौली, अरेर, सिनुवारा, नगवास, नागदह बलाइन, परजुआर, बिचखाना, एकतारा, जमुआरी, ढंगा, लोहा, कपसिया, दामोदरपुर, गंगुली, बलिया, बरहा, दुर्गौली, मनपौर व गम्हरिया सहित सभी गांवो में शांतिपूर्ण माहौल में छठ पर्व मनाया गया. सोमवार को कई छठ घाटों पर सुबह 11 बजे से ही लोगों और व्रतियों का पहुंचना शुरू हो गया था तो कुछ घाटों पर अपराह्न ढ़ाई से तीन बजे के बीच लोगों का पहुंचना शुरू हुआ. कोई सिर पर दौउरा लिये हुए तो कोई हाथ में केला का घौंद व कलश आदि लेकर घाट की ओर जाते दिखे. कई व्रती दंड प्रणाम देते हुए अपने-अपने छठ घाटों पर जा रहे थे. काफी समय तक जल में खड़ा रहकर अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना करते रहे. इसी तरह मंगलवार की अहले सुबह ढाई से तीन बजे से ही सिर पर दौउरा, हाथ में हाथी, कलश और केला का घौंद सहित अन्य पूजन सामग्री लेकर श्रद्धालु अपने घाटों पर पहुंचने लगे थे. जहां सुबह में उगते हुए अर्थात उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ प्रदान किया. वहीं बेनीपट्टी प्रखंड के सबसे बड़े छठ घाट बसैठ लोहा पुल, चानपुरा और बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय के समीप घाट पर भगवान भास्कर सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. जहां दर्शन करने व सेल्फी लेने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी. सोमवार की शाम एसडीएम शारंग पाणि पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार, सीओ अभिषेक आनंद, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह और अरेर एसएचओ आनंद शंकर गौरव ने दल बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन