शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी से इंकार का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 10:06 PM
एक नाबालिग लड़की ने बेनीपट्टी थाना के पाली गोठ निवासी राकेश कुमार बैठा के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी करने की बात कहने पर इंकार करने का आरोप लगाते हुए बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बेनीपट्टी . दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान थाना के एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने बेनीपट्टी थाना के पाली गोठ निवासी राकेश कुमार बैठा के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी करने की बात कहने पर इंकार करने का आरोप लगाते हुए बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि नाबालिग लड़की और आरोपी के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 19 फरवरी को दोनों के बीच संबंध भी बना और अगले दिन लड़का फिर मुंबई निकल गया. कुछ दिन बाद लड़की को गर्भवती होने का आभास हुआ और मेडिकल चेकअप करायी तो सात महीना की गर्भवती निकलीं. इस बात की जानकारी जब नाबालिग लड़की द्वारा लड़के को दिया गया, उसने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद लड़की आरोपी के घर पर बेनीपट्टी थाना के पाली पहुंच गई और शादी के लिए बोलने लगी तो लड़के ने साफ इंकार कर दिया. इधर पूरे मामले की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई. जहां एसएचओ के निर्देश पर एसआइ जूली कुमारी ने दलबल के साथ पाली गोठ पहुंच लड़के को हिरासत में ले लिया और थाने लायी. इस बाबत बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि लड़का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है़. वहीं लड़की को मेडिकल जांच कराने के बाद 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










