Madhubani News : बूथ सशक्तीकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बूथ सशक्तीकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

प्रखंड के ननौर हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा हरड़ी मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा की अध्यक्षता में कार्यकर्ता की बैठक हुई.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. प्रखंड के ननौर हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा हरड़ी मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा की अध्यक्षता में कार्यकर्ता की बैठक हुई. मधुबनी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की. राजनगर विधान सभा के संयोजक राजीव कुमार झा, विधान सभा प्रभारी महेंद्र पासवान, हरड़ी मंडल प्रभारी शेखर सुमन, आईटी सेल प्रभारी राजनगर विधान सभा के हर्ष मल्लिक ने बूथ सशक्तिकरण की बारीकी से अवगत कराया. जिला उपाध्यक्ष महेद्र पासवान ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मतदाता विशेष पुनरीक्षण में हर मतदाता को शामिल कराने में तत्पर रहने की आवश्यकता जतायी. अवसर पर पूर्व मुखिया राजाराम कामत, मंडल महामंत्री विजय पोद्दार, मदन कुमार राउत, प्रभात रंजन, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, शैलेद्र कुमार झा, दुर्गानंद झा, इंद्रदेव राय, राम नारायण मंडल, राहुल कुमार, देव कुमार चौधरी, मिथिलेश राउत, रामाशंकर उपाध्याय, संतोष पासवान, विकास चंद्र झा, इंद्रदेव मंडल, वासुदेव मिश्रा एवं पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता को समझाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन