Madhubani News : बाइक सवार ने कटघरे में मारी ठोकर, बाल बाल बची महिला

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक सवार ने बेलारही जाने वाली सड़क के किनारे एक कटघरा में ठोकर मार कर दुकान के अंदर घुस गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. तेज रफ्तार बाइक सवार ने बेलारही जाने वाली सड़क के किनारे एक कटघरा में ठोकर मार कर दुकान के अंदर घुस गयी. बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कटघरे को तोड़ते हुए आधे से ज्यादा बाइक कटघरे के अंदर चली गयी. कटघरे के पास खड़ी महिला दुकानदार बाल – बाल बच गयी. डर से वह बेहोश हो गयी, जबकि बाइक सवार के सर में काफी चोट आई है. लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. उसकी पहचान नगर परिषद वार्ड 13 निवासी मो. हुसैन के 21 वर्षीय पुत्र मो. रेहान के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बाइक सवार पंचानाथ मंदिर से बेलारही जाने वाली सड़क में काफी तेजी से दो चक्कर मारा. फिर तीसरी बार तेज गति से वापस जाते समय असंतुलित होकर कटघरे के नीचे चला गया. मामले में डॉ. विमलेंदु कुमार ने बताया कि उसके सर में काफी चोट लगी है. गंभीर स्थिति में उसे रेफर किया गया है. महिला को होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन