Madhubani News : एसबीआइ के प्रांगण से बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एसबीआइ के प्रांगण से बाइक चोरी

लंगड़ा चौक के निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के प्रांगण से शुक्रवार की दोपहर एक बाइक चोरी हो गयी.

विज्ञापन

लखनौर /झंझारपुर. लंगड़ा चौक के निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के प्रांगण से शुक्रवार की दोपहर एक बाइक चोरी हो गयी. बाइक नरुआर निवासी पवन कुमार चौधरी की थी. घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. साथ ही झंझारपुर थाना में आवेदन दिया. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12:10 बजे वे बैंक के अंदर काम से गए थे. लगभग आधा घंटा बाद बाहर निकले, लेकिन बाइक गायब थी. आसपास खोजबीन के बावजूद बाइक नहीं मिली. मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चोरी हुई बाइक की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन