Bihar Crime: मधुबनी में हत्या का सनसनीखेज मामला, साले ने चाकू गोदकर जीजा को उतारा मौत के घाट
Bihar Crime: मधुबनी के विशनपुर गांव में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. साले पर हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस आरोपी समेत ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.
Bihar Crime: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास रविवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान साहरघाट थाना इलाके के त्रिमुहान गांव निवासी मुधो यादव (35 वर्ष) के रूप में हुआ है. स्थानीय लोगों ने हत्या के आरोप में मृतक के साले को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है.
साले ने दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतृक का ससुराल सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना इलाके के बलसा गांव में है. मृतक के चचेरे भाई अशोक यादव ने बताया कि शनिवार शाम नूधो यादव को अग्रूपट्टी गांव निवासी बउआ यादव घर से बुलाकर ले गया था. उसके बाद उसके साले नवीन यादव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चाकू और अन्य चीजों से गोदकर उसकी हत्या कर दी. रविवार सुबह नुधो यादव का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के साले नवीन यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस छानबीन में जुटी है कि आखिर साले ने जीजा की हत्या क्यूं की? पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है.
ससुराल वालों से हो रही पूछताछ
पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्राथमिकता के आधार पर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाकर आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. मृतक के ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद किया गया है. प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई है. हालांकि, जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा. घटना के बाद बेनीपट्टी पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है. हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस टीम की तैनाती की गई है.
(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)
Also Read: Bihar News: बिहार हुआ देश भर में अव्वल, इस मामले में महाराष्ट्र और यूपी को भी पीछे छोड़ाhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/bihar-news-bihar-tops-the-country-leaves-maharashtra-and-up-behind-in-this-matter
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










