ePaper

Madhubani News : कवि व कलाकारों की प्रस्तुति से झूमे श्रोता

Updated at : 19 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कवि व कलाकारों की प्रस्तुति से झूमे श्रोता

विश्वप्रशिद्ध षडदर्शन टीकाकार विद्या वारिधि पं वाचस्पति मिश्र स्मृति पर राजकीय भामति वाचस्पति महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर/अंधराठाढ़ी. अंधराठाढ़ी प्रखंड के ठाढ़ी गांव स्थित फुलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय परिसर में बुधवार को विश्वप्रशिद्ध षडदर्शन टीकाकार विद्या वारिधि पं वाचस्पति मिश्र स्मृति पर राजकीय भामति वाचस्पति महोत्सव का आयोजन किया गया. समारोह में मिथिला मैथिली समाज के कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. साथ ही बॉलीवुड एवं लोक कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों झुमाया. उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, उपाध्यक्ष संजय यादव, प्रमुख पूनम देवी, एसडीएम कुमार गौरव, एसडीपीओ पवन कुमार, डीसीएलआर चंदन कुमार झा, पीजीआरओ बालेंदु नारायण पांडे, आयोजन समिति अध्यक्ष रत्नेश झा, सचिव काशीनाथ झा, सीओ प्रियदर्शिनी, मुखिया राज नरायन राय ने किया. कार्यक्रम के शुरुआत में भामति वाचस्पति स्मारक निर्माण समिति की ओर से मिथिला परंपरा के अनुसार अतिथियों को पाग, दोपटा व माला पहनाकर स्वागत किया गया. वहीं, जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि विश्व इतिहास में वाचस्पति उद्भट व महान विद्वान थे. वाचस्पति विश्व स्तर पर अपनी विद्वता का लोहा मनवा चुके. उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि वाचस्पति के कारण अंधराठाढ़ी की धरती महान हो गयी. एसडीएम कुमार गौरव ने कहा कि वाचस्पति उद्भट विद्वान थे. वे लोगों के प्रेरणाश्रोत रहे. उन्होंने कहा कि अगले साल कार्यक्रम और भव्य रूप से आयोजित होगी. वाचस्पति स्मृति पर्व समारोह चार सत्रों में आयोजित किया है. जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक गीत संगीत की प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक माधव राय, रचना झा एवं बॉलीवुड गायिका आर्या लाहा ने हिंदी, मैथिली एवं भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व न्याय विषय पर परिचर्चा की गयी. जिसमें देवनारायण झा, बौआनंद झा, महानंद झा, नंद किशोर चौधरी और संजीत कुमार ने विचार रखा. साथ ही रंगनाथ चौधरी दिवाकर, जायानंद मिश्र आदि ने मिथिला के ऐतिहासिक व पुरातात्विक विकास पर प्रकाश डाला. वहीं, मिथिला के कला संस्कृत विषय पर आयोजित सत्र में इंदिरा झा, अमल झा, प्रतिक प्रभाकर, ध्रुव कुमार मिश्र ने भाग लिया. पूरे कार्यक्रम में मिथिला संस्कृति की छाप छायी रही. इस दौरान वक्ताओं ने भामति वाचस्पति के कृतित्व और पांडित्य पर विस्तार से चर्चा की. 20 मार्च गुरुवार को भामती वाचसपति नाटक का आयोजन किया जाएगा. वही, विनोद ग्वार, जुली झा एवं बॉलीवुड गायिका अनीता भट्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला का प्रस्तुति देंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन