Madhubani News : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

Published at :02 Mar 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झंझारपुर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया. जिसमें कबड्डी दरभंगा पैंथर्स एवं लहेरिया पैंथर्स के बीच मुकाबला हुआ. दरभंगा पैंथर्स ने जीत हासिल की. खो खो (बॉयस्) में बक्सर व डीएवी झंझारपुर के बीच खेला गया. जिसमें देवी झंझारपुर विजय रही. वहीं, खो – खो गर्ल्स में बक्सर की छात्रा ने बाजी मारी. 1500 मीटर दौड़ में बेगूसराय के बालेश्वर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. समस्तीपुर के सनसिल कुमार ने दूसरा स्थान द सिवान के शत्रुघ्न कुमार राम तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं, 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बक्सर की अणु कुमारी प्रथम एवं झंझारपुर से कंचन कुमारी दूसरे स्थान रहीं. नरुआर की वंसिका कुमारी को तीसरा स्थान मिला. लंबी कूद में दरभंगा के अंशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. लोहा से आदर्श झा ने दूसरा स्थान एवं दरभंगा के सनी कुमार राय ने तीसरे स्थान रहे. ऊंची कूद में आदर्श झा ने प्रथम , प्रियांसु कुमार ने दूसरे एवं सनी कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. रिले दौड़ में भालपट्टी की टीम प्रथन स्थान प्राप्त किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संस्कार भारतीय ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विजय रंजन, गुलाब विष्णु नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन रवींद्र प्रसाद सिंह, एबीभीपी उतर बिहार प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, धर्मेंद्र कुमार साह, वैभव कुमार सिंह, पवन कुमार, डॉ. बिमल यादव, समाजसेवी राजकुमार, खेलो भारत के प्रांत सह संयोजक विष्णु विज्ञान विज्ञान झा, रोहित झा, निखिल झा, निरंजन झा, सूर्यदीप कुमार, नटवर झा, परमानंद झा, केतन राज, बेबी शिवेंदु, सौरभ, प्रीतम, कौशल, राम बाबू, देवेंद्र, अमरजीत, धीरज, विवेक, आदित्य, कुणाल झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन