दिवंगत भाजपा नेता स्व. राम परीक्षण चौधरी के परिजनों से मिले मंत्री अरुण शंकर प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद | Prabhat Khabar Network

परिजनों को सांत्वना देते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पथराही गांव पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता स्व. राम परीक्षण चौधरी के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने दिवंगत नेता के सामाजिक योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद शनिवार को लदनियां प्रखंड के पथराही गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता स्व. राम परीक्षण चौधरी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत नेता के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया.

समाज और संगठन के प्रति योगदान को किया याद

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि स्व. राम परीक्षण चौधरी ने लंबे समय तक समाज और संगठन की सेवा की. उनके निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर स्थानीय मुखिया आनंद कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन