ePaper

Madhubani News : सीएम की प्रगति यात्रा में की गयी घोषणाओं में से 9 योजनाओं की मिली स्वीकृति

Updated at : 04 May 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : सीएम की प्रगति यात्रा में की गयी घोषणाओं में से 9 योजनाओं की मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने 9 योजनाओं की स्वीकृति दे दी है.

विज्ञापन

मधुबनी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने 9 योजनाओं की स्वीकृति दे दी है. स्वीकृत योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने रविवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित योजनाओं के लिए भूमि अर्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित गति से पूरा करें. ताकि समय से योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके. उन्होंने डीसीएलआर सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन भूमि अर्जन के कार्य की प्रगति की समीक्षा कराएं. डीएम ने कहा कि हर हाल में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए. उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि शहर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के कार्य के लिए शीघ्र एजेंसी का चयन करें. उन्होंने मिथिला हाट के विस्तारीकरण कार्य की समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. विदित हो कि पिछले 12 जनवरी को का प्रगति यात्रा क दौरान जिले के विकास को लेकर 9 योजनाओं की घोषणा की गयी थी. जिसकी स्वीकृति सरकार ने दे दी है. जिसमें बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई सुविधा के लिए कमला नदी से मरने कमला-पुरानी कमला जीवछ नदी की इंटर लिंकिंग का कार्य, पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सृदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण, मिथिला हाट का विस्तारीकरण, मधुबनी में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण करना शामिल है. वहीं जयनगर शहीद चौक के पास रेल ओवर ब्रिज का निर्माण, मधुबनी शहर में रिंग रोड का निर्माण, एनएच 27 के समीप लौकही प्रखंड में बनगामा गांव के समीप लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास, जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए ””””उड़ान योजना”””” में शामिल करना व मां सीता एवं प्रभु श्री राम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना भी इसमें शामिल है. बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीसीएलआर मधुबनी सदर सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन