स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर हर तरह की मिल रही जानकारी

Updated at : 22 Apr 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर हर तरह की मिल रही जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 104 टोल फ्री नंबर डायल कर जिले में काफी संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं.

विज्ञापन

मधुबनी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 104 टोल फ्री नंबर डायल कर जिले में काफी संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं. 104 नंबर पर डायल करते ही जांच, इलाज व दवा से लेकर स्वास्थ्य संबंधित हर तरह की जानकारी लोगों को दी जा रही है. सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा, दवा या स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का जवाब जानने के लिए 104 नंबर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है. सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने कहा कि 104 टोल फ्री नंबर का लाभ जिले के सभी लोगों को उठाना चाहिए. वहीं, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की रिपोर्टिंग बढ़ाने के लिए भी 104 टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सीएस ने लोगों से अपील किया है कि 104 टोल फ्री नंबर का उपयोग जरूर करें. सीएस ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि 104 नंबर पर डायल कर किसी भी तरह की शिकायत एवं सुझाव दे सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाता है. इस नंबर के जरिये अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में जान सकते हैं. स्थिति की जानकारी मिल जाने के बाद इस सुविधा का इस्तेमाल अपने हक में कर सकते हैं. टोल फ्री नंबर 104 पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सामान्य रोगों की जानकारी देना, कोरोना संबंधित जानकारी, आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी, चिकित्सकीय सेवा संबंधित सलाह, सुझाव एवं शिकायत, मनोरोग संबंधित चिकित्सकीय परामर्श और मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन