मिथिलांचल के विकास के लिए दरभंगा–जयनगर रेल लाइन डबल करने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से की अपील

Author Ajay anand|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने जयनगर–दरभंगा रेल लाइन के दोहरीकरण की उठायी मांग

बैठक में उपस्थित अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network

मधुबनी में अधिवक्ताओं ने दरभंगा-जयनगर रेल लाइन के दोहरीकरण की आवश्यकता पर गोष्ठी की. इस महत्वपूर्ण रेलखंड के दोहरीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

विज्ञापन

Darbhanga Jaynagar Rail Line: जिला अधिवक्ता संघ परिसर स्थित बुद्धा हॉल में वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह की अध्यक्षता में दरभंगा–जयनगर रेल लाइन के दोहरीकरण को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई. गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को जल्द स्वीकृति देने की मांग करते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से शीघ्र कार्रवाई की अपील की.

दोहरीकरण से यात्रियों और कारोबार को मिलेगा लाभ

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि दरभंगा–जयनगर रेलखंड का दोहरीकरण होने से यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी. साथ ही मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम होगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.

उन्होंने कहा कि जयनगर भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है. ऐसे में इस रेलखंड का दोहरीकरण होने से मिथिलांचल के लोगों के साथ-साथ नेपाल के नागरिकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी.

समय और धन दोनों की होगी बचत

अधिवक्ताओं का कहना था कि बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए अब इस रेलखंड का दोहरीकरण समय की आवश्यकता बन गया है. इससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा, यात्रा में समय की बचत होगी और क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा मांग पत्र

विचार गोष्ठी में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को दरभंगा–जयनगर रेल लाइन के दोहरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा जाएगा.

उन्होंने परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की.

कई अधिवक्ताओं ने रखा पक्ष

गोष्ठी को राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, नवीन दास, कैलाश नंदन मिश्र, धैर्य शंकर झा, ललित यादव, कालिका प्रसाद सिंह, इंद्रदीप सिंह, प्रभाकर सिंह, सुहैल नैयर और कमर आलम सहित अन्य अधिवक्ताओं ने संबोधित किया और प्रस्ताव का समर्थन किया.


विज्ञापन
Ajay Anand

लेखक के बारे में

By Ajay Anand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन