सुपारी लेकर हत्या की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व 11 कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झंझारपुरपुलिस ने सोमवार की शाम सुपारी लेकर हत्या की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को पकड़ा. पुलिस इनके पास से एक लोडेड कट्टा, 11 कारतूस, चाकू व बाइक जब्त की. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी.

एसडीपीओ ने बताया कि झंझारपुर थाना के सहायक थानाध्यक्ष पुअनि बिहारी आलम के नेतृत्व में पुलिस बल थाना चौक से सुखेत जाने वाली सड़क पर बेलारही कट के समीप सघन वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक सुखेत की ओर से आ रहे थे. पुलिस को देखकर वह भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को चंदन कुमार नामक व्यक्ति ने एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी दी थी. इसके लिए कुछ पैसे एडवांस दिए गए थे. काम पूरा होने पर डेढ़ लाख रुपये और देने की बात तय हुई थी. टारगेट व्यक्ति का फोटो भी मोबाइल पर भेजा गया था. इसी बीच पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 11 8 एमएम कारतूस, एक लोहे का चाकू, 2 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल, एक चाभी का गुच्छा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में धराया रोहित कुमार झा सिसवार बाजार, थाना फुलपरास का है. इस पर हत्या के प्रयास सहित फुलपरास थाना में 3 कांड पहले से दर्ज है. वहीं, चंदन कुमार कामत जलसैन डुमरा, थाना रूद्रपुर का है. इस पर भी अंधराठाढ़ी थाना में चोरी का मामला दर्ज है. आदर्श कुमार देवनाथपट्टी वार्ड 4, थाना घोघरडीहा का है. इसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. एसडीपीओ ने कहा कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सुपारी देने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन