पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छछुआ गांव निवासी मो. सुल्तान, मो. रिजवान एवं मो. नोमान के घर बिस्फी थाना पुलिस ने बेनीपट्टी न्यायालय के आदेश पर ढ़ोल बजवाकर इश्तेहार चस्पा किया.
विज्ञापन
बिस्फी. थाना क्षेत्र के छछुआ गांव निवासी मो. सुल्तान, मो. रिजवान एवं मो. नोमान के घर बिस्फी थाना पुलिस ने बेनीपट्टी न्यायालय के आदेश पर ढ़ोल बजवाकर इश्तेहार चस्पा किया. समय सीमा के अंदर न्यायालय में हाजिर होने को कहा है. फरार तीनों अभियुक्त मो. नसीम हत्याकांड का आरोपी हैं. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि शनिवार को मो. नसीम हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय में मामला चल रहा है. इश्तेहार निर्गत कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा है. अन्यथा इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. न्यायालय के आदेश पर एसआई बब्बन रविदास ने इश्तेहार चस्पा किया. मौके पर आस-पास के लोगों से भी इसकी सूचना फरार अभियुक्तों को देने को कहा है. जिससे कि न्यायालय में समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित हो सके. मौके पर पीएसआई धर्मेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, महिला सिपाही निर्मला कुमारी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










