Madhubani News : क्विज में आराध्या कुमारी प्रथम व भरत कुमार द्वितीय

Published at :28 Feb 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : क्विज में आराध्या कुमारी प्रथम व भरत कुमार द्वितीय

प्राथमिक विद्यालय बहतारा में डॉ. प्रभात फाउंडेशन की ओर से क्विज का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रहिका.

प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बहतारा में डॉ. प्रभात फाउंडेशन की ओर से क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में वर्ग 3, 4 एवं 5 के 55 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. जिसमें आराध्या कुमारी को प्रथम, भरत कुमार को द्वितीय एवं रिषभ कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया. जिन्हें फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार स्कूल के प्रधान शिक्षक बिनीता कुमारी ने दिया. वहीं, पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. जिसमें नंदनी कुमारी, सुनीता कुमारी, नंदनी कुमारी, सिद्धि कुमारी, संध्या कुमारी थीं.

विज्ञान दिवस : विद्यार्थियों ने क्विज में प्रतिभा का किया प्रदर्शन

मधुबनी.

जयनगर के दुल्लीपट्टी स्थित मनीष ट्यूटोरियल कैरियर मेकर स्कूल में विज्ञान दिवस मनाया गया. मौके पर बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का प्राइवेट इंस्टिट्यूट एंड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार और प्रीति कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. क्विज में यूकेजी के छात्र सुकेश कुमार और नैतिक कुमार ने शत-प्रतिशत सवाल का जवाब देकर संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. वहीं, कक्षा एक के अविनाश कुमार ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि यूकेजी के शंकर कुमार, अंकित कुमार और आनंद कुमार सिंह को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान विषय में अच्छे छात्र होने से मेडिकल, इंजीनियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं. मनीष कुमार ने कहा कि विज्ञान से राष्ट्र और समाज का विकास संभव है. समाज और मानव कल्याण में विज्ञान और वैज्ञानिकों का अहम योगदान है. इसलिए राष्ट्र निर्माण, समाज और मानव कल्याण के लिए छात्र पूरे मनोयोग से विज्ञान का अध्ययन करें. उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन