Madhubani News : माफियाओं ने बालू लदे ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाया

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लौकहा थाना क्षेत्र के बंदरझुलली चौक के पास बालू माफिया ने खनन पदाधिकारी से बालू लदा ट्रैक्टर जबरन छुड़ा लिया.

विज्ञापन

खुटौना. लौकहा थाना क्षेत्र के बंदरझुलली चौक के पास बालू माफिया ने खनन पदाधिकारी से बालू लदा ट्रैक्टर जबरन छुड़ा लिया. खनन पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया है. खनन पदाधिकारी ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चन्नीपुर गांव के पास एक सफेद बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा. बताया गया है कि ट्रैक्टर पर 110 सीएफटी सफेद बालू लदा था. पड़ताल के बाद ट्रैक्टर को थाना ले जाने के क्रम में बंदरझुलली चौक के पास पहुंचते ही लाठी डंडा से लैस पुरुष एवं महिलाओं ने अचानक हमला कर ट्रैक्टर को छुड़ा लिया. खनन पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें दस लोगों को नामजद किया है. आवेदन में मो. सलाम, समीना खातून, मो. रहमूल, मो. गुलो तथा सुभान सभी बंदरझुलली निवासी को नामजद किया है. खनन पदाधिकारी ने बताया कि यह घटना राजस्व का नुकसान तथा सरकारी कार्य में बाधा डालना है. इससे सरकार को एक लाख दस हजार आठ सौ पचास रुपये का नुकसान हुआ है. जिसकी वसूली बालू माफियाओं से की जाएगी. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने कहा कि समय समय पर इसकी जांच की जाती है. लेकिन मौके का फायदा उठाकर बालू माफिया बालू का खनन कर लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन