Madhubani News : नगर परिषद के वार्डोें में चलाया विशेष सफाई अभियान

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

झंझारपुर. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान में तीसरे दिन झंझारपुर आरएस के पथराही स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. वार्ड 18 स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर के अलावे गली मोहल्ला की सड़क में भी झाड़ू लगायी गयी. इओ मनोज कुमार के नेतृत्व में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में इओ खुद घास व कचरा को हटाया. कहा कि पीएम का कार्यक्रम विदेश्वर स्थान मंदिर एवं भैरवस्थान थाना के समीप 24 अप्रैल को है. स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि नगर परिषद झंझारपुर के 18, 20,14, 18 वार्ड में विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान 23 अप्रैल तक चलेगी. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, नगर प्रबंधक संजय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार, कनीय अभियंता दीपक कुमार राज, कर्मी रामकुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, प्रवीण कुमार झा, शंकर महतो, कमला कुमारी, एजेंसी सुपरवाइजर अरविंद कुमार, रंजन कुमार, सुजीत सिंह, भूषण कुमार, स्वच्छताग्रही कुमारी साधना, संकेत कुमार, गिरधर कुमार, मीरा चौधरी, सुजीता कुमारी, अमित कुमार राय, अमित कुमार ठाकुर, कविता देवी, नीतू कुमारी, मो. दिलशाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन