Madhubani News : बेहटा बाजार में किराना दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 10:50 PM
बेहटा बाजार में संचालित एक किराना दुकान में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गयी. घटना में नकद सहित लाखों रुपये का सामान जल गया.
बेनीपट्टी. बेहटा बाजार में संचालित एक किराना दुकान में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गयी. घटना में नकद सहित लाखों रुपये का सामान जल गया. बताया जा रहा है कि विद्यापति चौक निवासी राजेश साह बेहटा हाट में किराना व मशालें की दुकान करते हैं. रोजाना की तरह रविवार की रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये. सोमवार की सुबह दुकान में आग लगने के वक्त बंद रहने व उसके कारण कुछ पता नहीं चल सका. उधर, आग लगते के बाद जब तक लोग जुट पाते तब तक देखते आग की लपटें तेज हो गयी. काफी धुंआ निकलते देख आसपास में रहे लोगो ने नजदीक जाकर देखा और शोर मचाने लगे. कुछ ही देर में स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद अग्निशमन की टीम व दुकानदार को जानकारी दी गयी. इसे बाद अग्निशमन केंद्र के प्रभारी मनोज कुमार, प्रधान अग्निक अब्दुल खालिक, अग्निक चालक प्रेम चंद्र कुमार व विवेक कुमार, अग्निक रमेश कुमार, कमलेश कुमार, करिश्मा कुमारी व अनीशा कुमारी बड़े व एक छोटे वाहन के साथ पहुंच कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में नकद सहित सभी सामान धूं धूं कर जल गया. इस घटना में पांच लाख से अधिक की क्षति होने की बात दुकानदार ने बतायी. बेहटा बाजार में कई किराना सहित अन्य दुकान एक दूसरे से पूरी तरह सटी हुई है. अन्यथा पूरा बाजार जल जाता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










