Madhubani News : राजा सलहेश महोत्सव पर परिचर्चा का आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजघाट रामपट्टी मैदान में राजा सलहेश महोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजघाट रामपट्टी मैदान में राजा सलहेश महोत्सव मनाया गया. राजा सलहेश महोत्सव का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, पद्मश्री शिवन पासवान, साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत साहित्यकार डाॅ. महेंद्र नारायण राम, डाॅ. विजय शंकर पासवान, डाॅ. फूलो पासवान, बलराम पासवान, विनय कुमार विक्रांत, बुद्ध प्रकाश, राजेश कुमार,कपिल पासवान, चंद्रा कुमारी और पिंकी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में राजा सलहेश के ऊपर परिचर्चा की गयी. जिसमें जिला कला एंव संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार डाॅ. महेंद्र नारायण राम, डा. फूलो पासवान, बलराम पासवान, पिंकी कुमारी ने हिस्सा लिया. परिचर्चा के बाद पद्मश्री शिवन पासवान, राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत अशोक पासवान, कमल पासवान, दिनेश पासवान,श्याम पासवान एवं सीताराम पासवान के द्वारा लोकगाथा गायन हुआ. जिसे काफी सराहा गया. कार्यक्रम में रमेश मंडल की प्रस्तुति ने दर्शकों में जैसे जान फूंक डाली . वहीं लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान द्वारा श्याम भाष्कर रचित और प्रो. महेंद्र लाल कर्ण के निर्देशित राजा सलहेश नाटक का मंचन किय्या गया. मंच संचालन दुर्गेश मंडल ने किया. इस मौके पर रामपट्टी सहित आसपास के गांवों के लोग लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन