निवर्तमान अध्यक्ष सहित 21 ने किया नामांकन

Updated at :25 Apr 2017 4:36 AM
विज्ञापन
निवर्तमान अध्यक्ष सहित 21 ने किया नामांकन

नप चुनाव. अब तक 41 नामांकन पत्र हुए दाखिल, एसडीओ कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मधुबनी : नगर परिषद चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के छठे दिन विभिन्न वार्डों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. सदर अनुमंडल कार्यालय में चल रहे नामांकन में सोमवार को निवर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष खालिद […]

विज्ञापन

नप चुनाव. अब तक 41 नामांकन पत्र हुए दाखिल, एसडीओ कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मधुबनी : नगर परिषद चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के छठे दिन विभिन्न वार्डों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. सदर अनुमंडल कार्यालय में चल रहे नामांकन में सोमवार को निवर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष खालिद अनवर ने नामांकन का पर्चा भरा. उन्होंने वार्ड नंबर 28 से नामांकन किया. उनके प्रस्ताव मो जाकिर एवं समर्थक मो मुजतबा हैं. वार्ड नंबर 17 से रजा इश्तयाक ने नामांकन किया. इनके प्रस्ताव राज कुमार साह व समर्थक उमेश कुमार हैं.
वार्ड नंबर एक से ताहिर अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनके प्रस्तावक नियाकत अली व समर्थन मूसा अंसारी है. वहीं वार्ड नंबर एक से ही दूसरे प्रत्याशी जमालुद्दीन ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इनके प्रस्तावक मो. फिरोज एवं समर्थक मो. युनूस है. वार्ड नंबर दो से सुनीता देवी ने अपना नामांकन किया. इनके प्रस्ताव रंजीत कुमार है.
वहीं वार्ड नंबर दो से ही प्रत्याशी रेणु देवी ने भी नामांकन का परचा भरा. इनके प्रस्तावक वीरेंद्र पासवान व समर्थक मो कासीम हैं. वार्ड नंबर 10 से रजनी देवी ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा भरा. इनके प्रस्तावक राहुल कुमार गुप्ता एवं समर्थक राम नारायण कारक हैं. वार्ड नंबर पांच से पूनम राउत ने अपना नामांकन का पर्चा भरा. इनके प्रस्तावक राम बाबू राउत एवं समर्थक जगन्नाथ महतो हैं. वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी के रूप में सैरूल खातून ने नामांकन का पर्चा भरा. इनके प्रस्तावक मो ईसा एवं समर्थक कैलाश राजपाल हैं. वार्ड नंबर 12 से नुसरत प्रवीण ने नामांकन किया. इनके प्रस्तावक अकबर अली एवं समर्थक मो निजामुद्दीन हैं.
वार्ड नंबर 17 से प्रत्याशी के रूप में मो रिजवान हसन रोमी ने नामांकन पत्र भरा. इनके प्रस्तावक मो इम्तयाज अहमद व समर्थक मो जमीरूद्दीन हैं. वार्ड नंबर 18 से राजू कुमार राज ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इनके प्रस्तावक लक्ष्मण साह व समर्थक अमर नाथ साह हैं. वार्ड नंबर 19 से अमित कुमार सुमन ने नामांकन पत्र भरा इनके प्रस्तावक नारायण जी झा एवं समर्थक मनोज तिवारी हैं. वार्ड नंबर 22 से शबनम आरा ने नामांकन किया इनके प्रस्तावक मो मन्नान एवं समर्थक अबुल रहीम हैं.
वार्ड नंबर 23 के प्रत्याशी शाहिन खातून ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनके प्रस्तावक जाहिद हुसैन व समर्थन नसीम हुसेन हैं. वार्ड नंबर 23 से बीबी कुलसुम ने भी नामांकन का पर्चा भरा इनके प्रस्तावक मो साबिर एवं समर्थक मो. आलम हैं. वार्ड नंबर 25 से शबाना परवीन ने नामांकन का पर्चा भरा. इनके प्रस्तावक मो शाबीर राइन व समर्थक मो. वजिउल्लाह हैं. वार्ड नंबर 27 से जगतारिणी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनके प्रस्तावक सिया सहनी व समर्थक कपल सहनी है.
वार्ड नंबर 28 से मो अबु हमजा अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनके प्रस्तावक अब्दुल कलाम एवं समर्थक मो महफुज है. वार्ड नंबर 29 से अंजू देवी ने नामांकन किया. इनके प्रस्तावक इंद्रा देवी एवं समर्थक विक्की कुमार हैं. वहीं वार्ड नंबर 30 से रीता देवी ने नामांकन पत्र भरा. इनके प्रस्तावक शिव शंकर यादव एवं समर्थक अश्वनी कुमार पिंकू है. प्रत्याशियों ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, लाल बहादुर राय व विभू विवेक ने समक्ष क्रमश: डीसीएलआर कार्यालय, एडीएसओ कार्यालय व सदर एसडीओ कार्यालय में नामांकन का पर्चा भरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन