हाइटेंशन तार टूट कर गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Apr 2017 12:41 AM
विज्ञापन

मधुबनी/राजनगर : थाना क्षेत्र के मंगरौनी दक्षिण गांव के दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवक के उपर हाइवोल्टेज तार के टूट कर गिरने से दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है. मृतक की पहचान मंगरौनी दक्षिण गांव निवासी अभिषेक […]
विज्ञापन
मधुबनी/राजनगर : थाना क्षेत्र के मंगरौनी दक्षिण गांव के दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवक के उपर हाइवोल्टेज तार के टूट कर गिरने से दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है. मृतक की पहचान मंगरौनी दक्षिण गांव निवासी अभिषेक कुमार (28), एवं रंजय कुमार (19) के रूप में की गयी है. जबकि घायल युवक मुन्नू कुमार कामत है.
जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार, रंजय कुमार एवं मुन्नू कामत एक ही बाइक पर सवार होकर अभिषेक की बहन से मिलने घमौरा गांव जा रहा था. इसी बीच दुर्गा मंदिर के निकट पहुंचने पर अचानक ही 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर इन लोगों के उपर गिरा. जिससे अभिषेक व रंजय कुमार की तत्काल ही मौत हो गयी. जबकि मुन्नू दूर फेंका गया. जिससे उसकी जान बच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. इधर इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण बिजली विभाग के लापरवाही के कारण इस घटना के घटित होने का आरोप लगा रहे थे. देर शाम तक लोग शव को उठने नहीं दिया था.
लोग मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी दिये जाने व उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे. इधर घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजन चित्कार कर रहे थे. एक साथ गांव के दो युवकों की मौत हो जाने से लोगों में गम था. वहीं विभाग की लापरवाही से भी लोग आक्रोशित थे. लोगों का कहना था कि विभाग को कई बार 11 हजार पावर के तार के जर्जर होने की जानकारी दी गयी थी. पर विभाग इस बात को नजर अंदाज करती रही.
वहीं समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर ना तो बिजली विभाग के कोई अधिकारी पहुंचे थे और ना ही लोगों ने शव को उठने दिया था. इस बाबत थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि पुलिस
मौके पर पहुंच गयी है. 11 हजार पावर के तार टूट कर गिरने से दो युवकों की मौत हुई है.
राजनगर के मंगरौनी गांव में
हुई घटना
एक बाइक पर सवार थे तीन युवक
बहन से मिलने जा रहे थे युवक, अचानक 11 हजार पावर का
तार टूट कर गिरा
दो युवकों की घटनास्थल पर ही
हो गयी मौत, एक की बची जान
आक्रोशित लोगों ने घंटों नहीं उठने दिया शव, गांव में मातमी सन्नाटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










