करंट से धमौरा के युवक की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Apr 2017 8:30 AM
विज्ञापन

राजनगर : थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव में चापाकल गाड़ रहे एक युवक की मौत हाइवोल्टेज तार के संपर्क में आने से शुक्रवार को हो गयी है. मृतक की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी बलदेव राय के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक ब्रह्मोतरा स्थित अपने ससुराल […]
विज्ञापन
राजनगर : थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव में चापाकल गाड़ रहे एक युवक की मौत हाइवोल्टेज तार के संपर्क में आने से शुक्रवार को हो गयी है. मृतक की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी बलदेव राय के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक ब्रह्मोतरा स्थित अपने ससुराल आया था. जानकारी के अनुसार ब्रह्मोतरा गांव निवासी गोपी राय के घर के बाहर चापाकल लगाया जा रहा था. इस दौरान चापाकल लगाने वाले मजदूरों ने बलदेव राय को एक पाइप को उठाने में सहयोग करने को कहा.
बलदेव राय जैसे ही पाइप को उठाया, लोहे के पाइप उपर से गुजर रहे 11 हजार पावर के तार के संपर्क में आ गया. जिससे बलदेव राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बलदेव अपने साला के शादी में ब्रह्मोतरा गांव आया था. इधर बिजली विभाग के एसडीओ गौरव कुमार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा लाइन काटे जाने की सूचना नहीं दी गयी थी. जिस कारण 11 हजार तार से बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










