हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे 25 हजार रुपये

बेनीपट्टी (मधुबनी) : हथियारों से लैस नकाबपोश अपराधियों ने बसबरिया गांव के समीप मेसर्स कृष्णा सीताराम फ्यूल स्टेशन के नोजलमैन को बंधक बना 25 हजार रुपये नकद लूट लिये. अपराधियों ने दिन के करीब 11: 30 बजे घटना को अंजाम दिया. जिस समय यह घटना हुई उस समय पेट्रोल पंप से महज पांच सौ मीटर […]
बेनीपट्टी (मधुबनी) : हथियारों से लैस नकाबपोश अपराधियों ने बसबरिया गांव के समीप मेसर्स कृष्णा सीताराम फ्यूल स्टेशन के नोजलमैन को बंधक बना 25 हजार रुपये नकद लूट लिये. अपराधियों ने दिन के करीब 11: 30 बजे घटना को अंजाम दिया. जिस समय यह घटना हुई उस समय पेट्रोल पंप से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी पंप पर पहुंचे. नोजलमैन श्याम कुमार साह से आठ सौ रुपये का तेल लिया.
फिर राशि मांगने पर रिवॉल्वर निकाल कर उसकी ओर तान दिये. जब तक नोजलमैन अपराधियों के इरादे को समझ पाता, तब तक पिस्टल सटा कर 16 हजार लूट लिये. लूट के दौरान नोजलमैन के जेब से सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी छीन लिये़ इस दौरान अपराधियों ने दूसरे नोजलमैन तपेश्वर यादव से भी पांच हजार की राशि लूटी़ इसी दौरान तेल लेने आये एक ट्रैक्टर चालक से 18 सौ रुपये छीन लिये़ देखें पेज दो भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










