सर्किट लाइन बनने से पांच घंटे तक गुल रही बिजली

मधुबनी : मधुबनी ग्रिड से जयनगर ग्रिड तक डबल सर्किट लाइन निर्माण किये जाने के कारण गुरुवार को करीब पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रहा. इससे सबसे अधिक प्रभाव मधुबनी, रहिका एवं बिस्फी प्रखंड के उपभोक्ता परेशान दिखे. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में बिजली की खपत अधिक हो जाती है. […]
मधुबनी : मधुबनी ग्रिड से जयनगर ग्रिड तक डबल सर्किट लाइन निर्माण किये जाने के कारण गुरुवार को करीब पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रहा. इससे सबसे अधिक प्रभाव मधुबनी, रहिका एवं बिस्फी प्रखंड के उपभोक्ता परेशान दिखे. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में बिजली की खपत अधिक हो जाती है.
सिंगल सर्किट रहने के कारण उपभोक्ता को आवश्यकता के अनुसार बिजली नहीं मिल पाती है. सहायक अभियंता ने बताया कि मधुबनी जयनगर लाइन में एक लाख 32 हजार केवीए सर्किट बनाया जा रहा है. इसे तैयार होने से रहिका, विस्फी, पंडौल प्रखंड के उपभोक्ताओं को फायदा होगा. वही किसी कारण से अगर एक सर्किट मे गड़बड़ी होगा तो उपभोक्ता तत्काल दूसरे सर्किट से बिजली आपूर्ति चालू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










