मधुबनी में हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे 25 हजार

Updated at :14 Apr 2017 5:34 AM
विज्ञापन
मधुबनी में हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे 25 हजार

बेनीपट्टी (मधुबनी) : हथियारों से लैस नकाबपोश अपराधियों ने बसबरिया गांव के समीप मेसर्स कृष्णा सीताराम फ्यूल स्टेशन के नोजलमैन को बंधक बना 25 हजार रुपये नकद लूट लिये. अपराधियों ने दिन के करीब 11: 30 बजे घटना को अंजाम दिया. जिस समय यह घटना हुई उस समय पेट्रोल पंप से महज पांच सौ मीटर […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी (मधुबनी) : हथियारों से लैस नकाबपोश अपराधियों ने बसबरिया गांव के समीप मेसर्स कृष्णा सीताराम फ्यूल स्टेशन के नोजलमैन को बंधक बना 25 हजार रुपये नकद लूट लिये. अपराधियों ने दिन के करीब 11: 30 बजे घटना को अंजाम दिया. जिस समय यह घटना हुई उस समय पेट्रोल पंप से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस

मधुबनी में हथियार
वाहन जांच कर रही थी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी पंप पर पहुंचे. नोजलमैन श्याम कुमार साह से आठ सौ रुपये का तेल लिया. फिर राशि मांगने पर रिवॉल्वर निकाल कर उसकी ओर तान दिये. जब तक नोजलमैन अपराधियों के इरादे को समझ पाता, तब तक पिस्टल सटा कर 16 हजार लूट लिये.
लूट के दौरान नोजलमैन के जेब से सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी छीन लिये़ इस दौरान अपराधियों ने दूसरे नोजलमैन तपेश्वर यादव से भी पांच हजार की राशि लूटी़ इसी दौरान तेल लेने आये एक ट्रैक्टर चालक से 18 सौ रुपये छीन लिये़ यह पेट्रोल पंप खजौली के विधायक सीताराम यादव का बताया जा रहा है.
घटना के दौरान पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस कर रही थी वाहन जांच
तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन